रायबरेली, 19 नवंबर 2026।
रायबरेली में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में फतेहपुर रोड स्थित ज्ञानू ढाबा के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नीरज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान नीरज सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर धीरेंद्र बहादुर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी रायबरेली से बात की और रात में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिलाए।
जानकारी के अनुसार, नीरज सिंह के परिवार में उनकी बेटी का तिलक कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। इस हादसे से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
धीरेंद्र बहादुर सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस कठिन समय में नीरज सिंह के परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्ट: तरुन पटेल। समाज तक रायबरेली