SAMAJ TAK
Breaking News
रायबरेली: गेगासो गंगा पुल के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं भगवंत नगर विधानसभा में नई राजनीतिक हलचल, त्रिपुरारपुर ग्राम पंचायत से अविचल शुक्ला के समर्थन में जुटे लोग हरचंदपुर: स्कूल में मिट्टी डालने के विवाद में मुंशी को चाकू मारा, चार आरोपी गिरफ्तार प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट की टीमों ने दर्ज की जीत यूपी में 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना, 1 दिसंबर से घर-घर सर्वेक्षण खीरों में भाजपा की सियासी चाय पर चर्चा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प गरीब मरीज के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे पूर्व विधायक राकेश सिंह, बोले– पैसे की चिंता न करें, इलाज कराइए शहजादपुर में जमीन पर कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे पर उठे सवाल अब हर गांव से उठेगी पत्रकारिता की आवाज! समाज तक मीडिया से जुड़ना हुआ बेहद आसान, मात्र ₹10 में बनिए रिपोर्टर रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 किलो लहन नष्ट लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष रायबरेली: गेगासो गंगा पुल के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं भगवंत नगर विधानसभा में नई राजनीतिक हलचल, त्रिपुरारपुर ग्राम पंचायत से अविचल शुक्ला के समर्थन में जुटे लोग हरचंदपुर: स्कूल में मिट्टी डालने के विवाद में मुंशी को चाकू मारा, चार आरोपी गिरफ्तार प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट की टीमों ने दर्ज की जीत यूपी में 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना, 1 दिसंबर से घर-घर सर्वेक्षण खीरों में भाजपा की सियासी चाय पर चर्चा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प गरीब मरीज के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे पूर्व विधायक राकेश सिंह, बोले– पैसे की चिंता न करें, इलाज कराइए शहजादपुर में जमीन पर कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे पर उठे सवाल अब हर गांव से उठेगी पत्रकारिता की आवाज! समाज तक मीडिया से जुड़ना हुआ बेहद आसान, मात्र ₹10 में बनिए रिपोर्टर रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 किलो लहन नष्ट लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष
Uttarpradesh 15/11/2026

यूपी में 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना, 1 दिसंबर से घर-घर सर्वेक्षण

यूपी में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की ऑनलाइन स्व-गणना, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी

15 November 2026 • Tarun Patel • 2 Min Read • 39 Views
Published: 15 November 2026, 11:08 AM Last Updated: 16 November 2026, 05:28 AM
यूपी में 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना, 1 दिसंबर से घर-घर सर्वेक्षण
प्रदेश में जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। Credit: Representative Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 16 नवंबर 2026 से ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके तहत प्रदेशवासी 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज करा सकेंगे।

जनगणना निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा के अनुसार, स्व-गणना की सुविधा पहली बार उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर परिवार की जानकारी भरनी होगी। फॉर्म जमा करने के बाद एक विशिष्ट सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (SE ID) मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा और जनगणना कर्मचारी के घर आने पर उपलब्ध कराना होगा।

1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम

प्रदेश में जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी एकत्र करेंगे। इसमें कुल 40 प्रश्न होंगे, जिनमें नाम, उम्र, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, व्यवसाय, भाषा, धर्म, जाति, दिव्यांगता और पलायन से संबंधित जानकारियां शामिल हैं।

स्व-गणना करना अनिवार्य नहीं

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन स्व-गणना पूरी तरह वैकल्पिक है। जो परिवार ऑनलाइन जानकारी दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके घर भी जनगणना कर्मचारी पहुंचेंगे और मौके पर ही विवरण दर्ज करेंगे।

बेघर लोगों की भी होगी विशेष गणना

जनगणना अभियान के अंतिम दिन यानी 4 जनवरी 2027 की रात बेघर लोगों की विशेष गणना की जाएगी। इसके तहत रेलवे स्टेशन, फुटपाथ, पुलों और फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले लोगों को भी जनगणना में शामिल किया जाएगा।

व्यक्तिगत जानकारी रहेगी गोपनीय

अधिकारियों के मुताबिक जनगणना के दौरान दी गई व्यक्तिगत जानकारी जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 15 के तहत गोपनीय रखी जाएगी। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं तथा जनगणना कार्य में सहयोग करें।

समाज तक न्यूज़ | लखनऊ

T
By Tarun Patel
Lucknow Uttar Pradesh

Post a Comment

Your email will not be shown publicly.

Your comment will be published after review and approval by the administrator.