SAMAJ TAK
Breaking News
कृष्णपुर ताला बाजार में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गया युवक लौटा तो गायब मिली मोटरसाइकिल डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जनगणना जागरूकता बाइक रैली को किया रवाना आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। आगरा में अखिलेश यादव की हुंकार—“दमदार दलित” का संदेश, मंच पर बाल योगी की सपा में एंट्री छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य रायबरेली में बेकाबू डंपर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल रायबरेली: गेगासो गंगा पुल के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं भगवंत नगर विधानसभा में नई राजनीतिक हलचल, त्रिपुरारपुर ग्राम पंचायत से अविचल शुक्ला के समर्थन में जुटे लोग हरचंदपुर: स्कूल में मिट्टी डालने के विवाद में मुंशी को चाकू मारा, चार आरोपी गिरफ्तार प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट की टीमों ने दर्ज की जीत यूपी में 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना, 1 दिसंबर से घर-घर सर्वेक्षण खीरों में भाजपा की सियासी चाय पर चर्चा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प गरीब मरीज के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे पूर्व विधायक राकेश सिंह, बोले– पैसे की चिंता न करें, इलाज कराइए शहजादपुर में जमीन पर कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे पर उठे सवाल अब हर गांव से उठेगी पत्रकारिता की आवाज! समाज तक मीडिया से जुड़ना हुआ बेहद आसान, मात्र ₹10 में बनिए रिपोर्टर रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 किलो लहन नष्ट लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष कृष्णपुर ताला बाजार में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गया युवक लौटा तो गायब मिली मोटरसाइकिल डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जनगणना जागरूकता बाइक रैली को किया रवाना आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। आगरा में अखिलेश यादव की हुंकार—“दमदार दलित” का संदेश, मंच पर बाल योगी की सपा में एंट्री छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य रायबरेली में बेकाबू डंपर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल रायबरेली: गेगासो गंगा पुल के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं भगवंत नगर विधानसभा में नई राजनीतिक हलचल, त्रिपुरारपुर ग्राम पंचायत से अविचल शुक्ला के समर्थन में जुटे लोग हरचंदपुर: स्कूल में मिट्टी डालने के विवाद में मुंशी को चाकू मारा, चार आरोपी गिरफ्तार प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट की टीमों ने दर्ज की जीत यूपी में 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना, 1 दिसंबर से घर-घर सर्वेक्षण खीरों में भाजपा की सियासी चाय पर चर्चा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प गरीब मरीज के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे पूर्व विधायक राकेश सिंह, बोले– पैसे की चिंता न करें, इलाज कराइए शहजादपुर में जमीन पर कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे पर उठे सवाल अब हर गांव से उठेगी पत्रकारिता की आवाज! समाज तक मीडिया से जुड़ना हुआ बेहद आसान, मात्र ₹10 में बनिए रिपोर्टर रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 किलो लहन नष्ट लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष
India 17/11/2026

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जनगणना जागरूकता बाइक रैली को किया रवाना

जनगणना-2027 जागरूकता के लिए निकली 500 बाइक की रैली

17 November 2026 • Tarun Patel • 3 Min Read • 3 Views
Published: 17 November 2026, 06:38 AM Last Updated: 17 November 2026, 06:41 AM
डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जनगणना जागरूकता बाइक रैली को किया रवाना
रायबरेली में जनगणना जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं जिलाधिकारी। Credit: Samaj Tak

रायबरेली, 16 नवंबर 2026। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत आम जनमानस को स्वगणना के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों को जनगणना प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सोमवार को रायबरेली में जनगणना जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट सभागार परिसर से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
इस जागरूकता अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में लगभग 500 बाइक शामिल रहीं। बड़ी संख्या में बाइक सवारों की भागीदारी के साथ निकली इस रैली के माध्यम से आम नागरिकों को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना के महत्व और इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली सिविल लाइन चौराहा, गोल चौराहा, रतापुर चौराहा और त्रिपुला चौराहा होते हुए जहानाबाद चौकी बस स्टॉप पहुंची। यहां से आगे बढ़ते हुए रैली राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने आमजन को स्वगणना के प्रति जागरूक करते हुए जनगणना-2027 में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
रैली के समापन के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को स्वगणना करने की शपथ दिलाई। उन्होंने जनगणना-2027 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इसके माध्यम से देश की जनसंख्या से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जाती हैं। उन्होंने बताया कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी तथा अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार, आस-पड़ोस तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। जनसामान्य के सहयोग और जागरूकता से जनगणना का कार्य अधिक प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र, आशुतोष तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जनगणना-2027 को लेकर नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और स्वगणना के प्रति सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया गया।

रिपोर्ट: तरुन पटेल। समाज तक रायबरेली 

T
By Tarun Patel
Raebareli Uttar Pradesh

Post a Comment

Your email will not be shown publicly.

Your comment will be published after review and approval by the administrator.