SAMAJ TAK
Breaking News
डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जनगणना जागरूकता बाइक रैली को किया रवाना आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। आगरा में अखिलेश यादव की हुंकार—“दमदार दलित” का संदेश, मंच पर बाल योगी की सपा में एंट्री छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य रायबरेली में बेकाबू डंपर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल रायबरेली: गेगासो गंगा पुल के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं भगवंत नगर विधानसभा में नई राजनीतिक हलचल, त्रिपुरारपुर ग्राम पंचायत से अविचल शुक्ला के समर्थन में जुटे लोग हरचंदपुर: स्कूल में मिट्टी डालने के विवाद में मुंशी को चाकू मारा, चार आरोपी गिरफ्तार प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट की टीमों ने दर्ज की जीत यूपी में 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना, 1 दिसंबर से घर-घर सर्वेक्षण खीरों में भाजपा की सियासी चाय पर चर्चा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प गरीब मरीज के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे पूर्व विधायक राकेश सिंह, बोले– पैसे की चिंता न करें, इलाज कराइए शहजादपुर में जमीन पर कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे पर उठे सवाल अब हर गांव से उठेगी पत्रकारिता की आवाज! समाज तक मीडिया से जुड़ना हुआ बेहद आसान, मात्र ₹10 में बनिए रिपोर्टर रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 किलो लहन नष्ट लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जनगणना जागरूकता बाइक रैली को किया रवाना आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। आगरा में अखिलेश यादव की हुंकार—“दमदार दलित” का संदेश, मंच पर बाल योगी की सपा में एंट्री छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य रायबरेली में बेकाबू डंपर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल रायबरेली: गेगासो गंगा पुल के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं भगवंत नगर विधानसभा में नई राजनीतिक हलचल, त्रिपुरारपुर ग्राम पंचायत से अविचल शुक्ला के समर्थन में जुटे लोग हरचंदपुर: स्कूल में मिट्टी डालने के विवाद में मुंशी को चाकू मारा, चार आरोपी गिरफ्तार प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट की टीमों ने दर्ज की जीत यूपी में 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना, 1 दिसंबर से घर-घर सर्वेक्षण खीरों में भाजपा की सियासी चाय पर चर्चा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प गरीब मरीज के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे पूर्व विधायक राकेश सिंह, बोले– पैसे की चिंता न करें, इलाज कराइए शहजादपुर में जमीन पर कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे पर उठे सवाल अब हर गांव से उठेगी पत्रकारिता की आवाज! समाज तक मीडिया से जुड़ना हुआ बेहद आसान, मात्र ₹10 में बनिए रिपोर्टर रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 किलो लहन नष्ट लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष
India 15/11/2026

शहजादपुर में जमीन पर कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे पर उठे सवाल

जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद काम जारी रखने का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

15 November 2026 • Vijay Pratap Singh • 4 Min Read • 131 Views
Published: 15 November 2026, 10:30 AM Last Updated: 17 November 2026, 06:41 AM
शहजादपुर में जमीन पर कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे पर उठे सवाल

शहजादपुर में जमीन पर कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे पर उठे सवाल

जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद काम जारी रखने का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली। जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में जमीन पर कथित अवैध कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे समेत कुछ लोगों पर दबंगई के बल पर जमीन पर काम कराने, विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शहजादपुर निवासी सुरेश कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामकुमार ने 14 नवंबर 2026 को गुरबक्शगंज थाने में शिकायत देकर अपनी जमीन से जुड़े विवाद की जानकारी पुलिस को दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी जमीन पर चकरोड निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि जिलाधिकारी की ओर से काम रोकने के निर्देश दिए जाने के बावजूद जेसीबी लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

पीड़ित ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे वेद प्रकाश उर्फ डब्ल्यू पुत्र मोहनलाल पर मौके पर मौजूद रहकर कथित रूप से दबंगई के साथ काम कराने का आरोप लगाया है। शिकायत में अन्य लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि जब उसने इस कार्य का विरोध किया तो उसे गाली-गलौज और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

प्रशासन से मौके पर जांच कराने की मांग

इस मामले में किसान मजदूर जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक/अध्यक्ष धीरज कुमार ने उपजिलाधिकारी रायबरेली सदर को लिखित शिकायत देकर तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों की सहमति और आवश्यक प्रस्ताव के बिना चकरोड निर्माण कराए जाने की सूचना मिली है। ग्रामीणों की ओर से लेखपाल और प्रशासन को भी सूचना दिए जाने का उल्लेख किया गया है।

समिति ने प्रशासन से राजस्व अभिलेखों और जमीन की वास्तविक स्थिति की जांच कराने, निर्माण कार्य की वैधानिकता स्पष्ट करने तथा विवाद का निष्पक्ष निस्तारण कराने की मांग की है। शिकायत में चेतावनी दी गई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विवाद बढ़ सकता है और किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

डीएम ने एसडीएम को सौंपी जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है। अब देखना होगा कि राजस्व विभाग और प्रशासनिक टीम की जांच में जमीन की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है और चकरोड निर्माण को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

फिलहाल मामला आरोपों और शिकायतों के आधार पर जांच के दायरे में है। संबंधित पक्षों का जवाब और प्रशासनिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

समाज तक न्यूज़ | रायबरेली www.samajtak.com

V
By Vijay Pratap Singh
Raebareli Uttar Pradesh

Post a Comment

Your email will not be shown publicly.

Your comment will be published after review and approval by the administrator.