रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि करीब 500 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कराया गया।
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार और थाना गुरुबक्शगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर एवं पथरीगढ़ में छापेमारी की।
टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। साथ ही लगभग 500 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया।
इस मामले में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।