प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए लीग मुकाबलों में वाराणसी की टीम ने मुरादाबाद को 34-15 से हराया। वहीं अयोध्या की टीम ने देवीपाटन (गोण्डा) को 31-25 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में चित्रकूट ने बरेली को 21-10 से शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में सहारनपुर और अलीगढ़ की टीमें 32-32 अंकों की बराबरी पर रहीं। इस मैच का अंतिम परिणाम अगले दिन अंकों के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, लखनऊ मंडल डॉ. अतुल सिन्हा सहित खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सचिव बृजेन्द्र प्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन जिला क्रीड़ाधिकारी रायबरेली धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम की देखरेख में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।