कुंडा (प्रतापगढ़) पहुंचे समाज तक फाउंडेशन के डायरेक्टर विजय प्रताप सिंह, मीडिया टीम के साथ की कार्यक्रम की विशेष कवरेज
कुंडा, प्रतापगढ़। जनहित की आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाने के संकल्प के साथ समाज तक मीडिया की टीम ने प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा क्षेत्र में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर समाज तक फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं समाज तक मीडिया के संपादकीय नेतृत्वकर्ता विजय प्रताप सिंह अपनी मीडिया टीम और सहयोगियों के साथ कुंडा पहुंचे। टीम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन की गतिविधियों, मंचीय कार्यक्रम और वहां उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को कैमरे में कैद किया।
कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं राजा भैया की मौजूदगी को लेकर भी लोगों में उत्साह देखने को मिला। धार्मिक माहौल, भव्य मंच सज्जा और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आयोजन को खास बना दिया।
इस कवरेज के दौरान समाज तक मीडिया की टीम के साथ अभिषेक सिंह एवं अंकित सिंह भी मौजूद रहे। सभी साथियों ने मिलकर कार्यक्रम की कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई।
विजय प्रताप सिंह ने कहा कि समाज तक मीडिया का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजनों, जनहित के मुद्दों और जनता की आवाज को निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि समाज तक की टीम इसी संकल्प के साथ लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है कि देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण गतिविधि जनता तक पहुंचे।
समाज तक – जनता की आवाज
✍️ विजय प्रताप सिंह
डायरेक्टर, समाज तक फाउंडेशन
वेबसाइट: www.samajtak.com
www.samajtakfoundation.org