SAMAJ TAK
Breaking News
आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। आगरा में अखिलेश यादव की हुंकार—“दमदार दलित” का संदेश, मंच पर बाल योगी की सपा में एंट्री छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य रायबरेली में बेकाबू डंपर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल रायबरेली: गेगासो गंगा पुल के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं भगवंत नगर विधानसभा में नई राजनीतिक हलचल, त्रिपुरारपुर ग्राम पंचायत से अविचल शुक्ला के समर्थन में जुटे लोग हरचंदपुर: स्कूल में मिट्टी डालने के विवाद में मुंशी को चाकू मारा, चार आरोपी गिरफ्तार प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट की टीमों ने दर्ज की जीत यूपी में 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना, 1 दिसंबर से घर-घर सर्वेक्षण खीरों में भाजपा की सियासी चाय पर चर्चा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प गरीब मरीज के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे पूर्व विधायक राकेश सिंह, बोले– पैसे की चिंता न करें, इलाज कराइए शहजादपुर में जमीन पर कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे पर उठे सवाल अब हर गांव से उठेगी पत्रकारिता की आवाज! समाज तक मीडिया से जुड़ना हुआ बेहद आसान, मात्र ₹10 में बनिए रिपोर्टर रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 किलो लहन नष्ट लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। आगरा में अखिलेश यादव की हुंकार—“दमदार दलित” का संदेश, मंच पर बाल योगी की सपा में एंट्री छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य रायबरेली में बेकाबू डंपर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल रायबरेली: गेगासो गंगा पुल के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं भगवंत नगर विधानसभा में नई राजनीतिक हलचल, त्रिपुरारपुर ग्राम पंचायत से अविचल शुक्ला के समर्थन में जुटे लोग हरचंदपुर: स्कूल में मिट्टी डालने के विवाद में मुंशी को चाकू मारा, चार आरोपी गिरफ्तार प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट की टीमों ने दर्ज की जीत यूपी में 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना, 1 दिसंबर से घर-घर सर्वेक्षण खीरों में भाजपा की सियासी चाय पर चर्चा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प गरीब मरीज के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे पूर्व विधायक राकेश सिंह, बोले– पैसे की चिंता न करें, इलाज कराइए शहजादपुर में जमीन पर कब्जे और जेसीबी से चकरोड निर्माण का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बेटे पर उठे सवाल अब हर गांव से उठेगी पत्रकारिता की आवाज! समाज तक मीडिया से जुड़ना हुआ बेहद आसान, मात्र ₹10 में बनिए रिपोर्टर रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 किलो लहन नष्ट लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष
Uttarpradesh 16/11/2026

रायबरेली में बेकाबू डंपर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल

16 November 2026 • Saurabh Yadav • 3 Min Read • 7 Views
Published: 16 November 2026, 05:08 PM Last Updated: 16 November 2026, 10:43 PM
रायबरेली में बेकाबू डंपर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल
रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में डंपर की टक्कर से दो लोगों की मौत के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ऊंचाहार-कानपुर हाईवे पर बहाई गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, डंपर डलमऊ की ओर से लालगंज जा रहा था। रात करीब आठ बजे बहाई गांव के पास सामने से आ रही दो बाइकों को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र के दुबेपुर हरदासी खेड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण (50) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार करीब 49 वर्षीय दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। लक्ष्मीनारायण की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार लालगंज क्षेत्र के पूरे पूरन मजरे चांदाटीकर निवासी सुनील कुमार (25) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। रिपोर्ट के अनुसार सुनील फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं और अपने घर लौट रहे थे।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस फरार चालक और डंपर की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं स्थानीय लोगों ने लालगंज से ऊंचाहार मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर चिंता जताते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दूसरे मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

S
By Saurabh Yadav
रायबरेली न्यूज़, Raebareli Uttar Pradesh
Source Agency अमर उजाला

Post a Comment

Your email will not be shown publicly.

Your comment will be published after review and approval by the administrator.