परियावां
विकासखंड कालाकांकर के ग्राम सभा सोनामऊ मुरस्सापुर नवाबगंज में
समाज सेवी जीवन लाल यादव और उनके सुपुत्र प्रधान पति सुरेश यादव के अगुवाई में गंगाघाट पर शुक्रवार को एकादशी के दिन उनके और समस्त ग्राम वासियों की ओर से 14वे दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया।इस दीपदान महोत्सव प्रतिवर्ष 5100 दीपो को गंगा की अविरल धारा में प्रवाहित किया जाता है। आयोजकों ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया।तदोपरांत प्रकांड पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा मां गंगा की पूजन आरती कराया गया। आरती पूजन के बाद वहां पर उपस्थित लोगों ने मां गंगा की अविरल धारा में दीपो को प्रवाहित किया।सुरेश जी द्वारा 5100 दीपों का आयोजन किया गया था जिससे प्रत्येक व्यक्ति को दीपदान करने का शुभ अवसर प्राप्त हो सके।आयोजकों द्वारा नावों की भी व्यस्था की गई थी । नाव पर सवार होकर लोग गंगा के बीचोंबीच में भी दीपों को प्रवाहित कर रहे थे। शाम के समय जलते हुए दीपों की शोभा दर्शनीय थी।दूर से देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे तारे जमीन पर उतर आए हो।एक ओर लोग दीपों को गंगा मां में प्रवाहित कर रहे थे वहीं दूसरी ओर आतिशबाजी का नजारा भी आकर्षक लग रहा था।सुरेश कुमार जी से जब यह पूछा गया कि इस पुनीत कार्य की प्रेरणा आपको कहा से मिली,तो उन्होंने इसका श्रेय अपने पूज्य पिता जी जीवन लाल को दिया और बताया कि पहले पिताजी छोटे पैमाने पर दीपदान किया करते थे उन्हीं का अनुसरण करके हमने इससे बृहद रूप दिया।उन्होंने दीपदान आयोजन का श्रेय खुद न लेकर ग्रामवासियों और सहयोगियों को दिया। इस दीपदान के आयोजन में मनीष सिंह, वीरेंद्र यादव,खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार,जितेंद्र विश्वकर्मा,विजय बहादुर विश्वकर्मा,सत्यपाल वर्मा,लालजी अग्रहरि, जवाहर लाल गुप्ता,मनीष चौधरी, प्रदीप सिंह,बृजलाल यादव, जितेंद्र गौतम, राजू प्रजापति,राम गोपाल अग्रहरि आदि उपस्थित रहे ।दीपदान आयोजक मंडल ने नवाबगंज थाना मनोज तोमर का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने में मदद किया। दीपदान महोत्सव में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।