लखनऊ: सीसी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह जी ने संगठन में हो रही गड़बड़ियों को लेकर उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, एसोसिएशन के ही कुछ पदाधिकारियों ने संगठन के नियमों को तोड़ने का प्रयास किया है।
गुटबाजी और संगठन को तोड़ने की कोशिश
सूत्रों के अनुसार, कुछ पदाधिकारी विभिन्न जिलों में संगठन से जुड़े ग्रुपों को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान गाजीपुर और मऊ जिले के कुछ लोग आगे आए हैं, जो इस विवाद में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को कुछ ग्रुपों से बाहर कर दिया गया और वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों को भी बदल दिया गया।
संगठन की छवि खराब करने का आरोप
इसके अलावा, संगठन की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) बदलने और अवांछित परिवर्तन करने की भी शिकायत सामने आई है। संगठन के भीतर यह घटनाएं संगठन को बदनाम करने की साजिश मानी जा रही हैं। इस संबंध में संबंधित व्यक्तियों के नाम जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।
आगे की कार्रवाई
प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले को लेकर संघठन के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है, और आवश्यक कानूनी कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस विवाद में शामिल दोषियों के नाम सार्वजनिक किए जा सकते हैं।
