बैंक मित्रों की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में बैंक मित्रों और बैंक सखियों का शोषण एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। इन्हीं अन्यायों के खिलाफ आवाज़ उठाने और सभी साथियों को एक मंच पर लाने के लिए सीएसपी वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है।

संस्थापक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह संगठन लगातार प्रयासरत है कि हर जिले, हर गांव में बैंक मित्रों को जोड़ा जाए, उन्हें उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

आज वक्त है जागने का। अगर अब भी हम नहीं जागे, तो आने वाला समय और कठिन हो सकता है। संगठित रहना ही वह शक्ति है जो हमें हर अन्याय के खिलाफ मज़बूती से खड़ा करती है।

हर जिले, हर गाँव, हर ब्लॉक में अपने जैसे बैंक मित्र साथियों को जोड़िए। यह सिर्फ एक संगठन नहीं, यह हमारी आवाज़ है, हमारी उम्मीद है।

और याद रखिए – अगर आज यह संगठन कमजोर हुआ, अगर हम बिखर गए, तो शायद दोबारा इतनी मज़बूती से कोई भी मंच हमें नहीं मिलेगा।

बैंक सखियों से भी अपील है – समय की मांग है कि हम सब एकजुट हों, कंधे से कंधा मिलाकर चलें।

मौका है – इसे पहचानिए, देर मत कीजिए। एकजुटता ही बदलाव की शुरुआत है।

– विजय प्रताप सिंह
प्रदेश अध्यक्ष, सीएसपी वेलफेयर एसोसिएशन

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment

और पढ़ें

Earn Yatra