सताव जनपद रायबरेली में आचार्य अरविंद तिवारी आचार्य अनिल तिवारी एवं आचार्य अभिषेक तिवारी ने मां काली की मूर्ति का यजमान ननकऊ गुप्ता एवं मोनी गुप्ता द्वारा बनवाए गए नवीन मंदिर में स्थापना पूजन हवन के साथ करवाया। इस अवसर पर ट्विंकल गुप्ता, सुधा कुमारी, मुस्कान गुप्ता, रेखा गुप्ता , कमलेश कुमारी, कोमल गुप्ता,सत्यनारायण गुप्ता, सोनू तिवारी, सुनील गुप्ता, सोहन गुप्ता, शुभम गुप्ता, अखिलेश, नीरज, अज्जू , सत्यम पांडे सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। माता की मूर्ति के साथ भक्तों ने पहले शीतला माता मंदिर ओनई गुरबक्श गंज से होकर मां गायत्री शक्ति पीठ फिर जय कोटेश्वर महादेव बाबा सताव होते हुए मन देवी माता सताव में दर्शन किए फिर मां गौरा पार्वती मंदिर होते हुए वापिस काली माता मंदिर पहुंचे। आचार्यों ने विधि विधान से पूजन हवन आरती करवाई फिर भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम पंजाबी सिंह जी ने पहुंचकर मां के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। माता काली की स्थापना को लेकर भक्तों में हर्ष बना रहा। माता के जयकारों से सताव गुंजायमान हो गया।
✍️अनिल कुमार गुप्ता की खबर
सताव में मां काली की स्थापना

