👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली: 63 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से बिजली संकट, पावर हाउस का घेराव; जेई ने रखा अपना पक्ष, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

रायबरेली/सताँव। विकासखंड सताँव के अंतर्गत कृष्णापुर ताला क्षेत्र में 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीणों, ढाबा संचालकों और व्यापारियों का आक्रोश शनिवार को उस समय फूट पड़ा जब भारी संख्या में उपभोक्ता कृष्णापुर ताला पावर हाउस पहुंचकर अपनी समस्याओं को लेकर विरोध जताने लगे।

उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद से क्षेत्र अंधेरे में है और लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने अपनी परेशानियां कैमरे के सामने खुलकर बताईं।

मौके पर मौजूद जेई ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने और विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की।

वहीं, समाज तक मीडिया ने संबंधित एसडीओ एवं अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से भी उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल का उत्तर नहीं मिला।

भीषण गर्मी में बिजली संकट से आम जनता, व्यापारी और ग्रामीण परेशान हैं। अब क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की निगाहें बिजली विभाग पर टिकी हैं कि ट्रांसफार्मर कब बदला जाएगा और क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति कब बहाल होगी।

यदि बिजली विभाग के अन्य अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment