रायबरेली :बरदर में गौ गंगा प्राणी रक्षा मंच के द्वारा, खेतों में घायल अवस्था में पड़ी गाय का कराया गया इलाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौ गंगा प्राणी रक्षा मंच के संगठन के द्वारा घायल अवस्था में खेतों में पड़ी हुई एक गए का डॉक्टर बुलाकर इलाज करवाया तथा उसे खेतों से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

30 जनवरी शाम 6:00 बजे बृहस्पतिवार को गौ गंगा प्राणी रक्षा मंच के संगठन को विकास खंड सताव अंतर्गत ग्राम बरदर में एक खेत में घायल अवस्था में गाय पड़े होने की सूचना संगठन को प्राप्त हुई।
मौके पर पहुंचे संगठन के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा के द्वारा जाकर देखा गया, तो वह घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। जानकारी होते ही 112 पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ 1962 पशु हेल्पलाइन में फोन किया गया। परंतु फोन न लगने कि स्थित में,अपने संगठन के पदाधिकारी से संपर्क करने के बाद नजदीकी पशु चिकित्साधिकारी मलिक मऊ से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाकर उक्त स्थान पर पहुंचकर उसका इलाज करवाया गया। तथा अन्य ग्रामीणों की सहायता से उसे खेतों से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। जहां गाय का इलाज किया जा रहा है।
आपको बता दे कि इस संगठन के पदाधिकारियो के द्वारा लगातार क्षेत्र में गौ रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। जो कि कहीं भी बीमार अथवा दुर्घटना से घायल हुई या अन्य स्थितियों में गाय की रक्षा करने के लिए आगे चल रहा है। जिसकी क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा सराहना की जा रही है
गौ गंगा प्राणी रक्षा मंच मे मौके पर सहयोगी जिलाध्यक्ष रामप्रकाश mishra, जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह, सचिन तिवारी, सदाशिव तिवारी, अंशू पंडित, लालन तिवारी, अजय कुमार, युवराज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment