👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाज में जागरूकता और सेवा का नया अभियान, समाजतक फाउंडेशन बना लोगों की उम्मीद

शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्यरत है समाजतक फाउंडेशन
रायबरेली। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से समाजतक फाउंडेशन लगातार जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य केवल समाज सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करना भी है।
समाजतक फाउंडेशन के डायरेक्टर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में संस्था जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। फाउंडेशन का मानना है कि एक जागरूक नागरिक ही एक मजबूत समाज और विकसित भारत की नींव रख सकता है।
फाउंडेशन द्वारा आम नागरिकों को सदस्यता अभियान से जोड़कर उन्हें सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर दिया जा रहा है। सदस्य बनने पर डिजिटल मेंबर आईडी कार्ड एवं सदस्यता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाता है, जिससे अधिक से अधिक लोग सामाजिक बदलाव की इस मुहिम का हिस्सा बन सकें।
समाजतक फाउंडेशन का मुख्य कार्यालय उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में रायबरेली–बांदा–बहराइच मार्ग पर ग्राम पिपरी, गुरबक्शगंज स्थित है। यह कार्यालय गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर, राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने (Front of Radha Swami Satsang Bhawan) हाईवे पर स्थित है।
फाउंडेशन ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे आगे आएं, संस्था से जुड़ें और सामाजिक परिवर्तन की इस मुहिम में सहभागी बनें। एक छोटा सा सहयोग भी अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
सदस्यता एवं अधिक जानकारी के लिए:
🌐 https://samajtakfoundation.org/⁠�
📞 7985475246
रिपोर्ट: समाज तक मीडिया ब्यूरो

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment