सीओ प्रदीप कुमार ने जेसीबी व ट्रैक्टर किया सीज खनन माफियों में मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलोन/रायबरेली। रात के अंधेरों में जेसीबी कि गड़गड़ाहट धरती का सीना चीर रही थी। जिसकी भनक सलोन सर्किल क्षेत्र के तेजतर्रार छवि से चर्चित सीओ प्रदीप कुमार को लगी तो उन्होंने मौके पर जाकर एक जेसीबी व ट्रैक्टर को मौके से धर दबोचा। खनन माफियों कि एक जेसीबी व ट्रैक्टर को थाना में ले जाकर सीज कर दिया क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा खनन पर कसे गये शिकंजा से एक तरफ जहां खनन माफियों में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ खनन कि गड़गड़ाहट व गांवों से गुजर रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित मिट्टी लदे ट्रैक्टरों के आवागमन से पीड़ित ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी कि लकीरें देखने को मिली है। वहीं इस बाबत सीओ प्रदीप कुमार ने सख्त लहजे में अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को चेतावनी दिया कि इस सर्किल क्षेत्र में अवैध व अपराधिक कृत्यों को करना बंद कर दें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें ऐसे लोगों को जेल भेजने में कोई लापरवाही नहीं बरती जायेंगी।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment