👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 दिवसीय यज्ञ का विधिवत समापन, मधुकरपुर में विशाल भंडारे का आयोजन

लालगंज (रायबरेली)।

क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में आयोजित 15 दिवसीय धार्मिक यज्ञ का रविवार को विधि-विधान के साथ भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

यज्ञ की शुरुआत 16 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ की गई थी। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाजों से बेदी पूजन कर अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। यज्ञ स्थल पर कुल 108 यज्ञ कुंड बनाए गए थे, जिनमें प्रतिदिन विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। नियमित मंत्रोच्चार से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यज्ञ के दौरान ग्रामीणों द्वारा सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। आयोजन में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। समापन दिवस पर आयोजित भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता की, जिससे सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

आयोजन के दौरान गांव में आपसी सहयोग और एकता का दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।

इस अवसर पर विक्रम सिंह, राम बहादुर सिंह, जीतू सिंह, रतीभान, संजय सिंह, विशाल, सभाजीत, सुशील शर्मा, छोटू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संतो ष कुमार

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment