खीरी पुलिस ने लूट की घटना का चौबीस घंटे भीतर किया आनावरण.नदीम अहमद खां सहित तीन आरक्षियों को नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओयल खीरी!!!पुलिस चौकी क्षेत्र में बीते शुक्रवार की देर शाम छह:बजे राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर स्थित मुक्ति धाम के समीप लखीमपुर खीरी से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे गैर जनपद सीतापुर के पकरिया भटपुरवा निवासी युवक नीरज के साथ लिफ्ट मांगने के बहाने रोककर हुई लूट की घटना का खीरी पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की!हुई लूट की घटना के 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण के चलते पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद शाहा द्वारा अपनी पुलिस टीम को दस हजार रुपए का नकद इनाम देकर पुरस्कृत भी किया लूट की घटना की रात में ही खीरी पुलिस ने मौके से बरामद बाइक से अन्जाम देने वाले बदमाशों का सुराग जल्द ही लगा लिया!खीरी पुलिस के मुताबिक टीम ने रात्रि में ही गैर जनपद सीतापुर के ग्राम परई रायपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर निवासी तीन अभियुक्तों दिलीप सिंह पुत्र उदयभान सिंह,निशांत सिंह पुत्र अवनीश सिंह सहित राहुल गौतम पुत्र दिनेश सिंह के घर दबीस देकर छापेमरी की गई छापामारी में उन्हें घर दबोचा! उनके पास से लूट का एक मोबाइल फोन बरामद होना बातया गया! घटना का जल्द खुलासा करने वाली टीम में थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल पर तैनात उपनिरीक्षक नदीम अहमद खां आरक्षी प्रेमश कुमार,मंदीप सिंह व पंकज निर्मल शामिल रहे शुक्रवार की देर शाम छह:बजे थाना खीरी पर पीड़ित नीरज पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम पकरिया भटपुरवा थाना हरगांव जनपद सीतापुर द्वारा सूचना दी कि व गैर जनपद लखीमपुर खीरी से काम करने के पश्चात अपने घर वापस लौट रहा था, तभी ओयल कस्बा से करीब चार सौ मीटर दुर जीवन मुक्ति-धाम के पास सुनसान रास्ते पर एक व्यक्ति द्वारा हाथ देकर उनकी बाइक को लिफ्ट मागने के लिये रोका गया!बाइक रोकने के पश्चात उपरोक्त व्यक्ति द्वारा उनकी बाइक की चाभी निकाल ली,जब तक वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही उनके अन्य 02 सहयोगी पीछे से आकर उसको बाइक से खींचकर गन्ने के खेत में ले गए!जिसके पश्चात अभियुक्तों द्वारा वादी की शर्ट फाड़कर नीरज के हाथ पांव व मुँह को बांध दिया गया व तलाशी लेने पर नगद रूपये मिलने पर उसके साथ मारपीट की गई। उपरोक्त संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने के तत्पश्चात उपनिरीक्षक नदीम खां अहमद व आरक्षी प्रमेश कुमार के घटना स्थल पर पहँचने के पश्चात तीनों अभियुक्तों को अपनी बाइक को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गये थे । ✍️कुलदीप सिंह

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment