सभी तहसीलों के आबकारी निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कर रहे दबिश – रविंद्र प्रताप सिंह
दबिश के दौरान 100 लीटर कच्ची शराब बरामद कर, 5 कुंतल लहन मौके पर नष्ट कर 6 अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत किया
अनिल गौतम
इंडिया नाऊ 24
रायबरेली
रायबरेली, 30 जून 2024 ।। जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 30 जून 2024 को सदर एवं लालगंज आबकारी निरीक्षक के द्वारा चिलचिलाती धूप में नदी, नालों, तालाबों एवं घरों में धधक रही अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के भट्ठियों को नेस्तनाबूद करते हुए शिकंजा कसा गया।
आपको बताते चलें कि सदर आबकारी निरीक्षक – सदर -अखिलेश कुमार, लालगंज संजीव सिंह जनपदीय आबकारी एव पुलिस विभाग की टीम के साथ थाना गुरबक्श गंज के अन्तर्गत गुझरी, आसाराम का पुरवा एवं खीरो थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलुआ खेड़ा, पृथ्वी खेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों , घरों में, आसपास के जंगलों , बबूल की झाड़ियां में, तालाब एवं सई नदी के किनारे धधक रही भट्ठियों को नेस्तनाबूद करते हुए दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 500 किलोग्राम महुआ मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 6 अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा किया पंजीकृत ।
जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्र में दबिश की कार्रवाई त्वरित की जा रही हैं। इसी परिपेक्ष्य में सदर एवं लालगंज के विभिन्न स्थानों के अंतर्गत दबिश की कार्रवाई की गई। लेकिन हम आपको अवगत कराना चाहते हैं कि आबकारी विभाग के समस्त उप निरीक्षक लगातार क्षेत्र में पैनी नजर रखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से अवैध कच्ची शराब कारोबारी पर लगातार निगरानी रखकर उन पर अंकुश लगाने का कार्य लगातार कर रहे है । सोशल मीडिया या ग्रामीणों के शिकायत मिलने पर भी उसको संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की जाती है ।

