Day: June 30, 2024

आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरगंज विकास खंड सताव में ग्रीष्मावकाश के उपरांत विद्यालय खुलने पर बच्चों का रोली टीका करते हुए विद्यालय में उनका स्वागत किया गया और आज से ही दो दिवसीय समर कैंप का आरंभ भी किया गया। सर्वप्रथम अपने प्रकृति और पर्यावरण को बचाने के लिए बच्चों ने अपनी ग्राम सभा में सड़कों के किनारे पौध रोपण किया। उसके पश्चात विद्यालय का प्रथम दिवस रोचक हो सके उसके लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियां बच्चों के साथ करवाई गई। समर कैंप के द्वितीय दिवस शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को मोटे अनाजों की उपयोगिता तथा शरीर को उनसे मिलने वाले फायदे के बारे में बताया गया। प्लास्टिक हमारे पर्यावरण हेतु कितना नुकसान दायक है इसको समझाते हुए बच्चों से प्लास्टिक के थैलों तथा लिफाफों का निर्माण करवा कर प्रकृति प्रहरी बनने का संकल्प दिलवाया गया। साथ ही शिक्षिकाओं ने बच्चों को समर कैंप के अंतर्गत कुछ और भी पुरानी बेकार चूड़ियों और प्लास्टिक के चम्मचों से कलात्मक वस्तुओं का निर्माण करना सिखाया।