विवादित दरोगा हिमांशु मलिक की फिर करतूत आई सामने छोटा सा मामला नहीं संभाल पाए!
डलमऊ – घुरवारा में दो पक्षों का एक छोटा सा मामला देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी चर्चा रायबरेली से लेकर लखनऊ तक हुई। घुरवारा चौकी इंचार्ज पर फौजी के साथ बर्बरता से पिटाई के गंभीर आरोप लगे हैं। यह पूरा मामला बच्चों के विवाद का है जिसे चौकी इंचार्ज हिमांशु मलिक संभाल नहीं पाए। उसी के साथ डलमऊ सीओ के शिथिल पर्यवेक्षण से सर्कल में अपराध की एक से बढ़कर एक मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में डलमऊ सर्किल के जगतपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। वही डलमऊ कोतवाल अभी तक चोरी के मामले को नहीं खोल पाए हैं। डलमऊ पुलिस ने अपनी लचर कार्यशैली के चलते जमकर फजीहत कराने के कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्व सैनिक इंदल सिंह पुत्र उदयभान सिंह सिंदुरा मऊ पोस्ट बालमपुर थाना डलमऊ कोई जानकारी हुई की उनके पुत्र को पुलिस चौकी बुलाया गया है इसके बाद वह अपने साथियों के साथ चौकी पर पहुंचे। किसी बीच पुलिस चौकी जैसे सुरक्षित क्षेत्र में भी पुलिसिया लचर कार्य शैली के चलते मारपीट शुरू हो गई। चौकी इंचार्ज हिमांशु मलिक ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इसी के साथ दोनों पक्ष ने भी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। दोपहर को जब पुलिस इंदल सिंह का मेडिकल कराने लेकर पहुंची तो मीडिया से बात करते हुए रिटायर्ड फौजी ने कहा उनका यह वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा दीजिएगा।
घुरवारा चौकी इंचार्ज हिमांशु मलिक पर इससे पहले मिल एरिया में महिला के पेट में लात मारने का गंभीर आरोप लगा था
जिले में पहले से सीनियर और काबिल दरोगा मौजूद है जिनकी प्रोफाइल भी अच्छी है बेदाग है लेकिन इसके बावजूद भी घुरवारा चौकी का इंचार्ज हिमांशु मलिक को बनाया गया है जिन पर मिल एरिया में एक महिला की पेट में लात मारने का गंभीर आरोप लगा था। अपनी विवादित कार्यशैली के चलते हिमांशु मलिक ने एक बार फिर पुलिस विभाग की बड़ी किरकिरी करा दी है।

