जन्मदिन पर थानाध्यक्ष ने बांटे सुरक्षा के उपहार, 21 बाइक चालकों को पहनाए हेलमेट
थाना परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन, गुलाब का फूल देकर किया जागरूक
परियावां। प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर ने शनिवार को अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर थाना परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं, यातायात सुरक्षा का संदेश देते हुए आलापुर तिराहे पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे 21 वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर गुलाब का फूल भेंट किया।
थानाध्यक्ष ने जन्मदिन पर केक काटने के बजाय लोगों को उनकी जिंदगी की सुरक्षा का उपहार दिया। उनकी इस अनूठी पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि जिंदगी अनमोल है और इसकी सुरक्षा अपने हाथों में है। जिंदगी है तो परिवार है, इसलिए सभी लोग बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।
उन्होंने अपने थाने के सभी पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिया कि बाइक चलाते समय बिना हेलमेट के सड़क पर न निकलें और स्वयं यातायात नियमों का पालन करते हुए आमजन को भी जागरूक करें।
इस मौके पर अस्थान चौकी प्रभारी गुलाब सिंह, उपनिरीक्षक मृगलेश कुमार, अकील अहमद, राजनारायण सहित थाने का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
Uttarpradesh
15/11/2026
जन्मदिन पर थानाध्यक्ष ने बांटे सुरक्षा के उपहार, 21 बाइक चालकों को पहनाए हेलमेट
15 November 2026
•
अमित कुमार
•
2 Min Read
•
18 Views
Published:
15 November 2026, 12:42 PM
Last Updated:
16 November 2026, 05:25 AM
�
By अमित कुमार
परियांवा, Pratapgarh Uttar Pradesh
Source Agency
समाजतक
Post a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.