👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राणा बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर रायबरेली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रायबरेली। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर महानायक एवं अवध केसरी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली पहुंचे। उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत पारंपरिक एवं उत्साहपूर्ण तरीके से किया गया। इस अवसर पर श्री उमेश सिंह, एमएलसी श्री राकेश सिंह, श्री राकेश भदौरिया एवं श्री इंद्रेश विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा तथा शक्ति और सनातन परंपरा के प्रतीक त्रिशूल भेंट कर अभिनंदन किया।

इस दौरान अवध के वीर योद्धा राणा बेनी माधव बख्श सिंह के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

राणा बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम रायबरेली के गौरवशाली इतिहास और अवध की वीर परंपरा को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर बना।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment