गोंडा से बड़ी खबर | मनकापुर में ‘मां प्रेमा फिलिंग सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा की तहसील मनकापुर क्षेत्र के बंजरिया में स्थित मां प्रेमा फिलिंग सेंटर (पेट्रोल पंप) का उद्घाटन 22 फरवरी को बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह (राजा भैया) उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह
में ब्लॉक प्रमुख मनकापुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। पेट्रोल पंप के स्वामी इंद्रजीत सिंह उर्फ मदन सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) तथा सरबजीत सिंह (ग्राम प्रधान बेलभरिया) हैं, जो क्षेत्र में अपने सामाजिक एवं व्यावसायिक योगदान के लिए जाने जाते हैं। उनके व्यक्तिगत प्रभाव और सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते उद्घाटन समारोह में हजारों लोगों ने सहभागिता की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिक मदन सिंह, उनके पुत्र सरबजीत सिंह तथा उनके नाती शिवांश सिंह के साथ मंच साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मंत्री जी ने कहा कि इस तरह की व्यावसायिक पहल से न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
उद्घाटन अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने परिवार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि मां प्रेमा फिलिंग सेंटर क्षेत्र के विकास में एक नई कड़ी साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने पुष्प वर्षा एवं जयकारों के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी वर्ग और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पेट्रोल पंप परिवार को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।
पूर्वांचल रिपोर्टर: उमेश प्रताप सिंह
समाज तक न्यूज़
मोबाइल: 9839857107

