👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नववर्ष 2026 की शुरुआत जनसेवा के संकल्प के साथ हुई है। जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जनपद रायबरेली के 12 गंभीर रूप से बीमार मरीजों को कुल ₹15,50,000 (पंद्रह लाख पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जनवरी माह में स्वीकृत यह सहायता बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के जरूरतमंद मरीजों को प्रदान की गई है, जिससे इलाज के लिए संघर्ष कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष की शुरुआत यदि जनसेवा से हो तो पूरे वर्ष उसी भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इसे अपने लिए सौभाग्य की बात बताते हुए कहा कि नववर्ष का प्रथम माह ही जनहित के कार्य से प्रारम्भ हुआ, इससे बेहतर शुरुआत कुछ भी नहीं हो सकती।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष के माध्यम से रायबरेली जनपद के जरूरतमंद नागरिकों को सहायता प्रदान की गई, जो शासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह जनता के प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद से ही इस प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर करते रहेंगे और वर्ष भर जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है और इसके लिए वह हर स्तर पर प्रयासरत रहेंगे।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment