
रायबरेली।
“सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं” के संदेश को आत्मसात करते हुए बैसवारा सेवा संस्थान द्वारा प्रत्येक माह की 29 तारीख़ को आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत इस माह भी ग्राम पूरे बैसन, बेला भेला, उत्तरपारा में छठवाँ निःशुल्क नेत्र शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान 34 मरीजों को निःशुल्क दवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जबकि 178 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 38 बुज़ुर्गों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर बेहतर चिकित्सीय सुविधा हेतु ले जाया गया, जिससे उनके जीवन में पुनः रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है।
शिविर के दौरान संस्थान के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ व्यवस्थाएँ संभालीं। कार्यक्रम में उपस्थित बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्य इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के ज़रूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
शिविर के सफल आयोजन में ग्रामवासियों, सहयोगियों एवं वरिष्ठजनों का विशेष योगदान रहा। संस्थान की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की गई।
संपर्क:
इंद्रजीत सिंह
सदस्य – बैसवारा सेवा संस्थान, रायबरेली
ग्राम – पूरे बैसन, बेला भेला, उत्तरपारा, रायबरेली

