परसदेपुर, रायबरेली।
नगर के प्रसिद्ध रामलीला बाल कलाकार अनुज जौहरी के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को जौहरी परिवार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हर आंख नम थी और दिल भावुक।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने कहा, “अनुज की प्रतिभा अद्वितीय थी। उसकी कमी को भर पाना असंभव है।” अनुज की कला और बाल सुलभ चंचलता को याद करते हुए रामबरन मौर्य (होटल व्यवसायी) ने बताया कि “हर सुबह वह हमारी दुकान पर आता था, उसकी अनुपस्थिति अब खलती है।”
स्थानीय व्यापारी हीरा लाल मेवा लाल ने कहा कि अनुज की मौजूदगी से दुकान पर हर समय चहल-पहल बनी रहती थी। नगर के लोगों ने इस होनहार बाल कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उसकी स्मृतियों को संजोने का संकल्प लिया।इस मौके पर विहिप उपाध्यक्ष महेश विश्वकर्मा एडवोकेट रामकरन पाल सभासद चुन्ना मिश्रा,रिंकू मिश्रा,डीसी सिंह ,चंदन मोदनवाल,अजय मौर्य के साथ शुभ चिंतक नगर वासी पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

