सताॅंव आंगनबाड़ी केंद्र में तीन माह बाद राशन वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिला दाल दलिया और तेल का राशन

रायबरेली के गुरबक्श गंज में सताॅंव विकासखंड के पिपरी मजरे गोझरी आंगनबाड़ी केंद्र में तीन माह बाद राशन वितरण किया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मालती सिंह ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को राशन का वितरण किया गर्भवती महिलाओं को 1 किलो चना दाल 1.5 किलो गेहूं की दलिया और 455 ग्राम रिफाइंड तेल दिया गया 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को 1 किलो चना दाल, 1 किलो दलिया और 455 ग्राम रिफाइंड तेल मिला 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को 500 ग्राम चना दाल और 500 ग्राम गेहूं की दलिया वितरण की गई इस राशन वितरण से क्षेत्र की महिलाओं में प्रसन्नता देखी गई तीन माह के लंबे अंतराल के बाद राशन मिलने से लाभार्थियों को राहत मिली है ✍️पत्रकार संतोष कुमार

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment