गैर जनपद के डीजल चोरों को पुलिस ने पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज रायबरेली डीजल चोरी करने वाले दो अभियुक्त सामान के साथ गिरफ्तार। वादी कुंवर बहादुर सिंह ने थाना महाराजगंज पर तहरीर देकर बताया था कि वह इंडेन गैस की गाड़ी चलाता है। दिनांक 8/ 2/ 2025 को वह अपनी गाड़ी को नायरा पेट्रोल पंप सागरपुर के पास 10:00 बजे खड़ी करके अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह गाड़ी में आकर देखा तो गाड़ी के टंकी का ढक्कन खुला हुआ था। जिसमें से डीजल चोरी कर लिया गया। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। और विवेचना जारी रही। इसी क्रम में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत आज दिनांक 13 फरवरी 2025 महराजगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त गण दिलशाद खान पुत्र मुंशी खान निवासी उकाउता थाना व जनपद शाहजहांपुर मध्य प्रदेश नीरज कुमार जायसवाल पुत्र लालता प्रसाद जायसवाल निवासी बवनपुर थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ को चोरी के डीजल के साथ थाना क्षेत्र के जमुरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अभियुक्त के पास से अदद पिपिया 35 लीटर डीजल अदद पिपिया खाली अदद निकासी पाइप₹500 नगद अदद महिंद्रा पिकअप गाड़ी को बरामद किया गया।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment