प्रान्तीय स्तर की इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की मंशा, आपसी प्रेम भाव बढ़ाने और सामाजिक समरसता मजबूत करने की तो है ही, साथ ही वे क्षेत्रीय स्तर पर खोई पड़ी क्रिकेट की नायाब प्रतिभाओं की खोज करके उन्हे बड़े मैदानों तक पहुँचाने की है।
सताँव के जन-जन में अपने लिए स्नेहिल भाव पैदा करने वाले उमेश प्रताप सिंह क्रिकेट की इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को उत्साहित करने और खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए लाखों रुपये के आकर्षक पुरस्कार देते हैं।
पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के इस महाआयोजन में सरकारी और प्रशासनिक नुमाइन्दों की उपस्थिति प्रतियोगिता को हर साल एक नई ऊँचाई पर प्रतिस्थापित करती है।
बीते तीन वर्षों की तरह 2025 में भी क्रिकेट का यह विशाल टूर्नामेन्ट 11 फरवरी से गुरुबख्शगंज के #गन्नाकाँटामैदान पर आरम्भ होगा। एकात्म मानववाद के पोषक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हे श्रद्धांजलि देने के पश्चात प्रतियोगिता का शुभारम्भ हो जायेगा। ✍️रिपोर्ट – अनिल कुमार गुप्ता

