सवर्ण संगठित अभियान के तहत सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने लगाई चौपाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली जनपद के दीनशाह गौरा ब्लाक के गदागंज कस्बे में सवर्ण आर्मी रायबरेली द्वारा सवर्ण समाज के लोगो की चौपाल का आयोजन किया गया,जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह तथा ब्लाक अध्यक्ष इंतजार सिंह के संयोजन मे आयोजित उक्त चौपाल के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष वृजेन्द्र सिंह फौजी द्वारा सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र प्रदान कर संगठन की सदस्यता दिलाई गई तथा आयोजको द्वारा चौपाल मे आए हुए सवर्ण आर्मी के मंडल व जिला स्तरीय पदाधिकारियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान करते हुए स्वागत किया गया,कार्यक्रम में उपस्थित मंडल व जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने वक्तव्य के दौरान सवर्ण आर्मी के मिशन व उद्देश्य पर चर्चा करते हुए सवर्ण समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सवर्ण आर्मी से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सवर्ण आर्मी के मंडल उपाध्यक्ष-उमाशंकर पांडेय,मंडल सचिव-अनिल तिवारी, जिला-संयोजक श्याम सुंदर त्रिपाठी,वरिष्ठ जिला संरक्षक-बी पी त्रिपाठी,जिला संरक्षक-अरविंद सिंह,कैलाश श्रीवास्तव,जिला महासचिव-योगेन्द्र प्रताप सिंह,जिला संपर्क-प्रमुख अखंड प्रताप सिंह,जिला कोषाध्यक्ष-शैलेंद्र श्रीवास्तव,जिला मीडिया प्रभारी-सतीश मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष-कुलदीप तिवारी,अजय दीक्षित,रुद्र प्रताप सिंह,जिला सचिव- उपेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह,आदर्श सिंह,शिवांश सिंह,अभिषेक मिश्रा, सलोन तहसील अध्यक्ष-सी पी श्रीवास्तव,सलोन तहसील उपाध्यक्ष- सुधीर तिवारी,ब्लाक अध्यक्ष-इंतजार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन डा० प्रदीप कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया।
रायबरेली

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment