5100 सौ दीपो से जगमगा उठा नवाबगंज सोनामऊ गंगा घाट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परियावा प्रतापगढ़. देवउठनी एकादशी के पर्व पर मंगलवार को विकास क्षेत्र कालाकाकर के नवाबगंज सोनामऊ गंगा घाट पर 5100 दीपो का दीपदान व गंगा आरती का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से 12वा दीपदान महोत्सव का आयोजन हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि एम एल सी प्रतापगढ़ गोपाल भैया व विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबागंज विधायक विनोद सरोज जी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा घाट के किनारे शास्त्री अखिलेश कुमार तिवारी ने मुख्य यजमान पूर्व प्रधान जीवन लाल यादव व उनकी पत्नी शिवकली को मंत्रो उच्चारण के साथ पूजा अर्चन करके कार्यक्रम को शुभारंभ किया मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती के साथ दीपदान किया आए हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत मुरस्सापुर ग्राम प्रधान संगीता पत्नी सुरेश यादव ने किया कार्यक्रम के व्यवस्थापक वीरेंद्र यादव अनुराग सिंह अनिकेत यादव आदि रहे इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बी एन सिंह ब्लॉक प्रमुख कालाकांकर रमेश सरोज योगेंद्र सिंह संजय त्रिपाठी मनोज त्रिपाठी डॉक्टर सतपाल वर्मा अजय सिंह भदोरिया प्रभात यादव डॉ बी एल यादव आदि लोग मौजूद रहे इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी नवाबगंज धीरेंद्र ठाकुर अपने स्टाफ के साथ भी मौजूद रहे

समाज तक न्यूज़
अमित कुमार

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment