दीपावली पर्व की डीएम, एसपी, उद्यान मंत्री व विधायकों ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमंग, उत्साह, असत्य पर सत्य की जीत ओर समृद्धि का पर्व दीपावली की सभी को दी बधाई

रायबरेली 30 अक्टूबर 2024

उमंग, उत्साह, असत्य पर सत्य की जीत ओर समृद्धि का पर्व दीपावली की स्वतंत्र प्रभार मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को बधाई। जिलेवासियों को दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ, निरोग एवं कल्याण की कामना की।

स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दीपावली उत्साह, उमंग, असत्य पर सत्य की जीत और समृद्धि का त्योहार है। साथ ही कामना की कि यह पर्व सभी जिलेवासियों को सुख समृद्धि से परिपूर्ण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से जिले को विकास के पथ पर तेजी से दौड़ाते हुए एक के बाद योजनाएं शुरू की जा रही है।

विधायक अदिति सिंह और अशोक कोरी ने जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश आज आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है, जो हम सबके लिए गर्व का विषय है।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष दीपावली का त्योहार सभी के लिए बेहद खास है। दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है, जो हमें आशा और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करता है।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने जनपद वासियों को बधाई देते हुए लोगों से असत्य एवं बुराई के अंधकार पर सत्य एवं अच्छाई की जीत के इस त्योहार को उत्साह, उमंग से मनाने की अपील की। उन्होंने जनपदवासियों से दीपावली का पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment