गोरखपुर : सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर मे बैंक मित्रों पर प्रधानमंत्री की योजनाओं को जबरन करवाने का आरोप टारगेट न पूरा होने पर कोड बंद करने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिनांक 05 सितम्बर 2024
विषय : GORAKHPUR RBO FIRST के FI श्री नीरज कुमार महोदय जी द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना की लक्ष्य पूर्ति उनके अनुरूप न होने के कारण CSP KODE : 1A68Z920 को बन्द कर सेवित ग्राहकों के वित्तीय लेन-देन की सेवा पर रोक लगा दिए जाने के सम्बन्ध में ।
महोदय सविनय निवेदन है कि मैं प्रार्थी विनोद कुमार सिंह KO CODE : 1A68Z920 टर्मिनल ID: 21146901 कम्पनी CSC E-GVERNANCE SERVICES INDIA LTD के माध्यम से जुड़कर LINK BRANCH SBI GHAGHASARA जनपद गोरखपुर उत्तर प्रदेश से अपने ग्राहक सेवा केन्द्र लोकेशन ग्राम व पोस्ट रिठुआखोर तहसील सहजनवा जनपद गोरखपुर उत्तर प्रदेश में केन्द्र संचालन का काम कर रहा हूँ किन्तु दिनांक 5 सितम्बर 2024 को 11:30 AM पर अचानक GORAKHPUR RBO FIRST से FI श्री नीरज कुमार जी के मोबाइल नम्बर 8840857499 से मेरे मोबाइल नम्बर 8009291679 पर उनका फोन आया तथा उन्होने मुझसे सामाजिक सुरक्षा योजना के लक्ष्य की पूर्ति के सम्बन्ध में बात की मैने उनको बताया कि महोदय इस माह में अब तक 2 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा तथा 2 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में नामांकन कर सका हूँ जो इस योजना से वंचित है उनके नामांकन के लिए प्रयास किया जा रहा है तथा उनसे यह भी बताया कि जब से मैं अपने केन्द्र का संचालन कर रहा हूँ तब से अब तक मेरे केन्द्र से लगभग एक हजार के आस पास मुझसें ग्राहक जुड़े हुए है जिसमे से लगभग 300 मेरे द्वारा खाता खोले गये खाताधारक ग्राहक हैं शेष मेरे लिंक ब्रांच घघसरा के खाताधारक ग्राहक है जो मेरे केन्द्र से अपने धन की जमा निकासी की सेवा प्राप्त करते हैं उनमें से अब तक मैने लगभग 850 से अधिक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 300 से अधिक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व लगभग 140 अटल पेंशन योजना में ग्राहक की सहमति से नामांकन कर चुका हूँ जिसके कारण अब केवल नये खाता खुलने पर ही उक्त योजनाओं में ग्राहक की सहमति मिलने पर नामांकन हो पा रहा है।

नये खाता भी अधिकतर 10 वर्ष से लेकर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का ही खाता खुल पा रहा है व्यस्क खाता खुलने की संख्या कम है क्योंकि लगभग सभी व्यस्क अपना खाता खुलवा चुके है फिर भी नया खाता खोलने का प्रयास कर रहा हूँ । किन्तु FI महोदय मेरे द्वारा दी गई उक्त जानकारी से असन्तुष्ट होकर मेरी KO ID :1A68Z920 को तत्काल उनके द्वारा बन्द कर ग्राहको की लेन देन की सेवा पर रोक लगा दी गई तथा उन्होने कहा कि जब आप बैंक द्वारा दिए गये सामाजिक सुरक्षा योजना का लक्ष्य नहीं प्राप्त कर पा रहे है तो आप अपने ग्राहक सेवा केन्द्र को बन्द कर दीजिए ।
महोदय मैं आपसे निवेदन के साथ पुनः आग्रह करता हूँ कि मेरे केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले सेवा क्षेत्र में जिन खाताधारकों को सेवा प्रदान की जाती है उनमें से अधिकांश ग्राहकों को सामाजिक सुरक्षा योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए उनकी सहमति के उपरान्त उक्त योजनाओं में नामांकन किया जा चुका है, किन्तु कुछ ऐसे भी ग्राहकों से मेरा सामना प्रायः होता रहता है जो जानकारी देने के बावजूद भी इसके लिए अपनी सहमति नही प्रदान करते उनका नामांकन मै किस प्रकार कर सकूँ क्योंकि ऐसे लोग मुझे ही नियम कानून की जानकारी देकर चले जाते हैं यहाँ तक बोल जाते हैं कि यदि आप जबरन या बगैर मेरी जानकारी के धोखे से नामांकन करेंगे तो आपके विरूद्ध कार्यवाही भी हो सकती है। ऐसी दशा में प्रार्थी का कोड बैंक द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना की लक्ष्य पूर्ति न हो पाने का आधार मानकर RBO GORAKHOUR FIRST के FI श्री नीरज कुमार जी के द्वारा प्रार्थी का कोड बन्द कर उन ग्राहकों की सेवा पर भी रोक लगा दिया गया जिनका मेरे केन्द्र द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना में मेरे आग्रह पर नामांकन किया जा चुका है उन लोगों को भी अब निराश होकर मेरे केन्द्र से वापस लौट कर किसी अन्य केन्द्र पर अपनी सेवा प्राप्त करने के लिए जाना पड़ रहा है जिससे हमारा अथवा हमसे जुड़े हुए ग्राहक के बीच का सम्बन्ध भी प्रभावित हो रहा है तथा केन्द्र के सेटअप में प्रार्थी द्वारा लगाये गये आधारभूत सामाग्रियों में पूँजीगत निवेश पर भी प्रश्नचिन्ह लगाकर प्रार्थी के मानसिक उत्पीडन व आर्थिक हितों को प्रभावित कर उक्त अधिकरी महोदय द्वारा क्या यही उचित निर्णय मेरे लिए किया गया है ? क्या सामाजिक सुरक्षा योजना का लक्ष्य ग्राहक सेवा केन्द्र की ID ब्लाक कर पूरा करवाया जाना न्यायोचित है ? 06 SEPTEMBER 2024 को RBO से केन्द्र visit करने केन्द्र निरीक्षक श्री रामदुलारे सर जी के आने व उनके द्वारा FI महोदय से प्रार्थी की ID खोलने की आग्रह पर मेरा ID 03:45 PM पर FI द्वारा चालू किया गया है। अन्ततः आप महोदय से निवेदन है कि कृपया मेरी समस्या पर पुन: विचार करते हुए उचित कार्यवाही करने की कृपा की जाय ।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment