रायबरेली : बछरावां थाना क्षेत्र के जानकी खेड़ा मजरे बन्नावा गांव में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला पुलिस जाँच मे जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शनिवार की रात मृतका सविता घर से गायब थी। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। सुबह ग्रामीणों से जानकारी मिली कि सविता का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा

समाज तक मीडिया : बछरावां थाना क्षेत्र के जानकी खेड़ा मजरे बन्नावा गांव में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने जब पेड़ पर शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment