विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते आठ वर्षीय मासूम की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बछरावां रायबरेलीl थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव में करंट की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई है । मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । वही ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है । गुरुवार दोपहर मासूम रिमझिम पुत्री कमलेश अपने घर के बाहर खेल रही थी । इसी बीच पोल से लटक रहे एक तार की चपेट में वह आ गई । कुछ ही पलों में वह झुलस गई । परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया है । माजरा यह है कि बिजली विभाग का एक पोल विद्युत कर्मियों की लापरवाही के चलते एक ग्रामीण ने अपने दीवारों के बीच कर लिया है । पोल पर चढ़ने उतरने के लिए महज एक फुट की जगह बची है । इसी पोल से विद्युत सप्लाई का एक तार लटक रहा था । जिसकी चपेट में बालिका आ गई । और उसकी मौत हो गई । थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि की सूचना मिली है । तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment