प्राथमिक विद्यालयों में मनाया गया धूम धाम से समर कैंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्राथमिक विद्यालयों में मनाया गया धूम धाम से समर कैंप* लंबी छुट्टियों के बाद जब बच्चे प्राथमिक विद्यालयों में वापस आए तो उन्हें समर कैंप में प्रतिभाग करने का मौका मिला । शासन की मंशा के अनुरूप 28 और 29 जून को ब्लॉक सतांव के परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप हेतु बच्चों को बुलाया गया है । सर्वप्रथम अध्यापकों द्वारा विद्यालय में आए हुए बच्चों का तिलक लगाकर नए सत्र के लिए स्वागत किया गया । विद्यालय में साफ सफाई के साथ नए नए स्लोगन और रंगोली आलेख के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन किया गया । प्राथमिक विद्यालय कोडर में स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु बच्चों को खाने पीने से लेकर योग व्यायाम के महत्व के विषय में समझाया गया । इस मौके पर विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया । वही प्राथमिक विद्यालय गुरबक्सगंज में तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया गया । बच्चों में सुलेख प्रतियोगिता भी आयोजित की गई । उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरगंज में पुरानी बाल्टी,मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग कर नव लताओं के सृजन कर बच्चों ने मनमोहक बाल वाटिका बनाई । अध्यापकों द्वारा रासायनिक उर्वरकों एवम कीटनाशकों के स्थान पर विद्यालय में उपस्थित कचरे का प्रयोग कर कंपोस्ट खाद बनाने के विषय में बताया गया । प्राथमिक विद्यालय दरीबा में मोटे अनाज के प्रयोग और उसके फायदे संबंधित चार्ट छात्रों द्वारा तैयार किया गया । इस प्रकार से विद्यालयों में समर कैंप में मिली सीख केवल अपने तक सीमित न रखते हुए उन्हें घरों तक पहुंचाने हेतु प्रयास किया गया । विद्यालयों में बच्चों ने खीर, हलुआ आदि व्यंजनों का आनंद लिया ।इस दौरान शिक्षक संकुलों , ए.आर
.पी और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समर कैंप आयोजित विद्यालयों में उत्साहवर्धन हेतु भ्रमण किया ।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment