👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्या डॉ. यशवीर सिंह जैसा कप्तान रायबरेली को फिर मिल पाएगा?

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आईपीएस अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कई जनपदों के पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का एक साथ तबादला किया गया है। जारी सूची में लखनऊ, अयोध्या, कानपुर नगर, गाजियाबाद, मीरजापुर, जौनपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, रायबरेली सहित कई जनपदों के कप्तानों और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार—
श्री सुजीत पाण्डेय (आईपीएस-1994) को पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय उ0प्र0, लखनऊ भेजा गया है।
श्री प्रवीन कुमार (आईपीएस-2001) को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री के.एस. इमैनुएल (आईपीएस-2003) को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।
श्री विनोद कुमार सिंह (आईपीएस-2007) को डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है।
श्री आलोक प्रियदर्शी (आईपीएस-2011) को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है।
वहीं कई जनपदों के पुलिस अधीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है—
➡️ श्री यशवीर सिंह (आईपीएस-2013) को रायबरेली से बस्ती स्थानांतरित किया गया है।
➡️ श्री अभिनन्दन (आईपीएस-2014) को बस्ती से सहारनपुर भेजा गया है।
➡️ डॉ. कौस्तुभ (आईपीएस-2015) को जौनपुर से गोरखपुर भेजा गया है।
➡️ श्री अविनाश पाण्डेय (आईपीएस-2015) को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।
➡️ श्री रवि कुमार (आईपीएस-2015) को सीतापुर से रायबरेली भेजा गया है।
➡️ श्री सर्वानन्द टी. (आईपीएस-2019) को वाराणसी से अमेठी भेजा गया है।
➡️ श्रीमती अनुप्रति शर्मा (आईपीएस-2020) को सम्भल से गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।
प्रदेश स्तर पर हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद रायबरेली जनपद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रायबरेली में पूर्व कप्तान डॉ. यशवीर सिंह के कार्यकाल को लेकर आज भी आमजन में सकारात्मक चर्चा होती है। उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, अवैध हॉटलों, माफिया और ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्ती देखने को मिली थी।
अब सवाल यही उठ रहा है—
👉 क्या रायबरेली को फिर डॉ. यशवीर सिंह जैसा तेजतर्रार और ईमानदार कप्तान मिल पाएगा?
जनपद में लगातार बढ़ रही शिकायतों और कानून व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए लोग चाहते हैं कि आने वाला कप्तान सिर्फ कार्यालय तक सीमित न रहे, बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम करने वाला हो।
समाज तक लगातार इस प्रशासनिक बदलाव पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही रायबरेली को लेकर अगला आदेश जारी होगा, सबसे पहले आपको अपडेट दिया जाएगा।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment