👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खीरों (रायबरेली):

विकासखंड खीरों के ग्राम पहो में आयोजित अमर शहीद बलवान सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उमेश प्रताप सिंह द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी एवं ₹11,000 नकद पुरस्कार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपविजेता टीम को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि उमेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और अनुशासन, एकता व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

समारोह में मौजूद वरिष्ठ जनों को साल पहनाकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का आयोजन अमर शहीद बलवान सिंह की स्मृति में किया गया, जिसका उद्देश्य शहीद के बलिदान को याद रखना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है।

आयोजन समिति द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment