बरेली :वरिष्ठ पत्रकार पर झूठा मुकदमा लिखवाने वाले जिला पूर्ति अधिकारी फंसे, न्यायालय ने लिया संज्ञान कोर्ट में मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वरिष्ठ पत्रकार पर षड़यंत्र रचकर एक झूठा मुकदमा कोतवाली बरेली में जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह द्वारा पंजीकृत करा दिया। जिसके बाद वरिष्ठ पत्रकार ने भी जिला पूर्ति अधिकारी के द्वारा अवैध भाषा व गालीगलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का एक लिखित शिकायती पत्र रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दिया। लेकिन थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उसके बाद वरिष्ठ पत्रकार ने माननीय न्यायालय की शरण ली और एक प्रार्थना पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद माननीय न्यायालय ने स्वयं ही प्रार्थना पत्र का संज्ञान लिया। और जिला पूर्ति अधिकारी नीरज के खिलाफ माननीय न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पीड़ित वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि मुझे माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि अब मुझे न्याय जरूर मिल जाएगा। वहीं पत्रकार संगठनों में भी माननीय न्यायालय के प्रति काफी खुशी है कि कम से कम माननीय न्यायालय तो हमारी सही बात को सुनेगा और हम लोगों को सही न्याय मिलेगा।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment