नर्बला पुल के पास अनियंत्रित ट्रक ने ई रिक्शा में मारी टक्टर, चार घायल 2 की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बछरावा रायबरेली। ई रिक्शा चालक की लापरवाही एवं अनियंत्रित ट्रक की तेज रफ्तार के चलते चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। घटना रविवार शाम 4:00 बजे के आसपास की है जब थाना क्षेत्र शिवगढ़ अंतर्गत बांदा बहराइच मार्ग पर नर्बला पुल के पास ई रिक्शा चालक एवं ट्रक चालक की तेज रफ्तार के चलते दुर्घटना का शिकार चार लोग हो गए हैं। जानकारी प्राप्त हुई है कि ई रिक्शा में रानीखेड़ा चौराहे से हरिपाल पुत्र नन्हू 58 वर्ष, रामावती पत्नी माता बदल उम्र 45 वर्ष, अंशिका पुत्री पिंटू उम्र 10 वर्ष निवासीगण जोरावर खेड़ा मजरे बहादुर नगर थाना क्षेत्र शिवगढ़ के निवासी है। जो रिक्शा में बैठकर शिवगढ़ की ओर जा रहे थे। हाईवे मार्ग के ऊपर ई रिक्शा चालक अपने दूसरे ई रिक्शा चालक साथी से रिक्शा रोक कर बातचीत करने लगा। इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे पर खड़े हुए ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर में ई रिक्शा पुल के नीचे खाई मे जा गिरा। रिक्शा में सवार चालक एवं तीन सवारियां कुल चार लोग घायल हो गए। ट्रक चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर एक निजी ढाबे के पास वाहन खड़ा कर फरार हो गया। खाई में गिरे ई रिक्शा को राहगीरों के द्वारा बाहर निकल गया और घायल हुई तीन सवारियों को एंबुलेंस की सहायता से बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया तथा घायल चालक को उनके परिजनों के द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में तीनों घायलों में अंशिका एवं रामावती की हालत गंभीर बताई गई है। जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment