युवती से एक युवक ने की छेड़छाड़ विरोध करने पर, मारपीट ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गदागंज रायबरेली
गदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने गदागंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मेरे गांव का एक लड़का जो दबंग टाइप का है वह आए दिन हमको परेशान करता है अगर मैं स्कूल से घर वापस जाती हूं तो रास्ते में जबरदस्ती मेरे साथ छेड़छाड़ करता है व मोबाइल नंबर मांगता है वही जब आज मैं घर पर सुबह थी तभी मौका देख घर आया और मेरे साथ जबरन गलत काम करने की कोशिश किया जब मैने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गया पीड़िता ने 1090 डायल कर शिकायत दर्ज कराई पीड़िता ने यह भी बताया पूर्व में भी दो बार मेरे साथ गलत काम कर चुका है और मुझको धमकाया गया था कि अगर किसी को बताओगी तो मैं तुमको जान से मार दूंगा जिसकी डर से मैने किसी को नहीं बताया था वहीं पीड़िता युवती ग्राम सवरियन का पुरवा मजरे रायपुर गौरी निवासिनी अपने ही गांव के पंचम पाल पुत्र कंधई पाल के विरुद्ध थाने में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है गदागंज थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि एक पीड़िता युवती ने अपने के ही गांव के एक युवक के विरुद्ध तहरीर दी है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment