प्राथमिक विद्यालय गोझरी में देर से पहुंचने पर, प्रधानाध्यापक योगेश कुमार त्रिपाठी का वीडियो कैमरे में कैद समाज तक मीडिया से की अभद्रता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीणों की कई बार शिकायत के बाद प्रधानाध्यापक के देरी से आने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया जिसे देखकर प्रधानाध्यापक के द्वारा पत्रकार से अभद्रता भी कर डाली, जिसका वीडियो भी कमरे में कैद हो गया।

आज दिनांक 24 जनवरी शुक्रवार दोपहर 12:00 के आसपास सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक पत्रकार के द्वारा प्रधानाध्यापक के स्कूल देरी से पहुंचने पर वीडियो बना लिया गया। जिसे नाराज प्राथमिक विद्यालय गोझरी के प्रधानाध्यापक के द्वारा अभद्रता करने का भी  वीडियो वायरल हो गया।
जानकारी प्राप्त हुई है, कि विगत काफी दिनों से प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय आने का समय निर्धारित नहीं है। जबकि सरकार के निर्देशों में स्कूल समय से 15 मिनट पूर्व ही उठाना अध्यापक को विद्यालय पहुंचना चाहिए। वर्तमान समय में विद्यालयों का समय 10:30 बताया गया है जबकि आज वायरल वीडियो के आधार पर प्रधानाध्यापक के आने का समय लगभग 10: 47 पर विद्यालय पहुंचने का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो कैद होने की जानकारी होते ही प्रधानाध्यापक पहुंचे पत्रकार से भड़क गए और उनसे अभद्र भाषा की बात करते हुए परमिशन की मांग कर डाली।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पत्रकार को गेट के बाहर किया गया है।
जब इस पूरी घटना के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी सताव श्रीमती शीतल श्रीवास्तव से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण व जांच करने की बात कही है। ✍️विजय प्रताप सिंह समाज तक मीडिया

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment