पूरे दुनियापति गांव में विवाहिता के भाई पर ससुराली जनों ने लाठी डंडे से पीट कर किया घायल, थाने में की गई शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विवाहिता को ससुराली जनों के द्वारा मारपीट की सूचना पर विवाहित महिला के भाई के पहुंचने पर ससुराली जनों के द्वारा लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया गया।

दिनांक 21 जनवरी मंगलवार शाम पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। परंतु पुलिस के द्वारा मारपीट करने वाले दबंग को मामूली पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है पुलिस की मिलीभगत से दबंगो के हौसले बुलंद है। जिस पर कार्यवाही के नाम पर केवल खाना पूर्ति की गई।
आज दिनांक 22 जनवरी बुधवार सुबह 10:00 बजे के आसपास पीड़ित पक्ष थाने पहुंचकर एक बार फिर उक्त दबंग के द्वारा दी जा रही धमकी के बारे में जानकारी दी है। जिस पर पुलिस कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। वही नाराज पीड़ित पक्ष के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कही गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक विवाहिता ग्राम दुनियापति मजरे कोरिहर थाना गुरबक्श गंज में पीड़ित पक्ष छोटे लाल पुत्र स्वर्गीय गया प्रसाद लोधी निवासी फतेहगढ़ थाना मौरावा जनपद उन्नाव के द्वारा करीब 6, 1/2 वर्ष पहले पुत्र सर्वेश कुमार लोधी पुत्र राम बहादुर लोधी से किया था। दोनों पति और पत्नी के बीच एक पुत्र व एक पुत्री भी मौजूद है। घरेलू पति-पत्नी के विवाद के चलते पत्नी गुड़िया को मारा पीटा वही गुड़िया के द्वारा अपने मायके पक्ष में अपने भाई पंकज एवं भतीजा नीरज तथा पुत्री मिथिलेश के साथ उसकी ससुराल दोपहर 21 जनवरी पहुंच गए और मारपीट होने की जब जानकारी ली गई। तो नाराज गुड़िया के पति सर्वेश ने गुड़िया के भाई पंकज तथा गए हुए सभी लोगों के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में ससुराल के पक्ष से राजू पुत्र राम बहादुर जो उक्त विवाहिता का देवर है, उसने साबड से पंकज के सिर पर वार कर दिया। जिससे पंकज के सिर पर गंभीर चोट आ गई। सभी लोग मारपीट होने के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा मेडिकल आदि कर कर तहरीर के माध्यम से मुकदमा दर्ज किया गया है।
परंतु पीड़ित पक्ष का आरोप है, कि उक्त दबंगों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। और पुलिस के द्वारा कार्यवाही न करने का भी आरोप लगाया है।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment