सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे 10 लाख के आभूषण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली जिले के लालगंज में सोमवार सुबह-सुबह बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर लगभग 10 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट ल‍िया और फरार हो गए।

अपने भाई शिवम सोनी को दी हरिओम ने किसी तरह लूट की जानकारी मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से हरिओम को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया,जहां डॉक्‍टर गौरव पांडेय ने हरिओम के चेहरे में धंसी गोली निकाली।पुल‍िस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आभूषण व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।

हरिओम सोनी पूरे गुर्दी मजरे कोरिहरा गांव के  की अम्बारा पश्चिम गांव में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। हरिओम सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे बाइक से अपनी दुकान जा रहे थे।गणेशन मंदिर के सामने जैसे ही हरिओम पहुंचे, बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्‍हें गोली मार दी। गोली हरिओम के बाई आंख के नीचे जाकर धंस गई।मौके से बदमाश हरिओम सोनी से आभूषणों से भरा बैग छीन कर भाग निकले ।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment