सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 11/07/24 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि मृतका रामकली पत्नी बसंतलाल उम्र लगभग 68 वर्ष निवासी ग्राम कुटी गोपालदास मजरे कोरिहर थाना गुरुबक्सगंज रायबरेली की उसके पति द्वारा जलाकर मार दिया गया है। तत्काल मै स्वयं क्षेत्राधिकारी लालगंज व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की गई तो 68 वर्षीय वृद्ध महिला रामकली के ऊपर पति बसंतलाल द्वारा गर्म खोलता हुआ पानी डाल दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई फिर भी अन्य तथ्यों पर गहनता से जांच की जा रही है। शव को कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को मोर्चरी हाउस भिजवाया जा रहा है। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।
इस वृद्ध महिला के शव का अंतिम संस्कार हेतु घर वालो व आस पास के पड़ोसियों द्वारा कहा गया तो सभी ने मना कर दिया फिर पुलिस ने खुद इस कार्य का खुद वीणा उठाया ऐसे वीर पुलिस को जनता नमन करती है…

