👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली: धर्मसिंहखेड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन का वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

रायबरेली। जनपद रायबरेली के विकासखंड सताँव अंतर्गत ग्राम पंचायत गोझरी के मजरे धर्मसिंहखेड़ा से एक कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी एवं वायरल वीडियो के अनुसार देर रात जेसीबी मशीन द्वारा डंपर में मिट्टी भरने का कार्य किए जाने का दावा किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में जीपीएस लोकेशन, दिनांक एवं समय भी अंकित दिखाई दे रहा है, जिससे मामले को लेकर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिना वैध अनुमति के मिट्टी खनन किया जा रहा है तो यह सरकारी राजस्व एवं पर्यावरण दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में नियमों के विपरीत खनन की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रात के समय संचालित होने वाली ऐसी गतिविधियों की निगरानी किस स्तर पर की जा रही है और जिम्मेदार विभागों को इसकी जानकारी है या नहीं।

समाज तक न्यूज़ पोर्टल प्रशासन एवं खनन विभाग से मांग करता है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई जाए तथा वास्तविक स्थिति को सार्वजनिक किया जाए, जिससे क्षेत्र में फैली चर्चाओं और आशंकाओं पर विराम लग सके।

सूचनाकर्ता:

विजय प्रताप सिंह

संपादक, समाज तक न्यूज़ पोर्टल

🌐 www.samajtak.com⁠

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment