
ओनई गांव निवासी ललित गुप्ता की माता उमा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
रायबरेली। विकासखंड क्षेत्र के ओनई गांव निवासी ललित गुप्ता की पूज्यनीय माता श्रीमती उमा देवी के निधन का समाचार प्राप्त होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।
स्वर्गीय उमा देवी अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति एवं सामाजिक व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन की सूचना मिलने पर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
समाजतक फाउंडेशन, जनपद रायबरेली की ओर से भी स्वर्गीय उमा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
समाजतक फाउंडेशन ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस कठिन समय में संस्था परिवार, ललित गुप्ता एवं उनके समस्त परिजनों के साथ खड़ा है।
ॐ शांति। 🙏
– समाज तक न्यूज़, रायबरेली
www.samajtak.com

