👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रायबरेली।
भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी घोषित किए गए देवेंद्र बहादुर सिंह का भूमि विकास बैंक रायबरेली के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। सोमवार को उन्होंने रायबरेली स्थित प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समयावधि में उनके विरोध में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग सुनिश्चित हो गया है। चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा 27 तारीख को की जाएगी।
देवेंद्र बहादुर सिंह ने सदर तहसीलदार एवं निर्वाचन अधिकारी आकृति श्रीवास्तव के समक्ष विधिवत रूप से नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और कार्यालय परिसर भाजपा समर्थकों से खचाखच भर गया।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामदेव पाल, अजय त्रिपाठी, विजय वाजपेई, आशुतोष पांडे, मंजेश सिंह, विश्व प्रकाश पाठक, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र बहादुर सिंह को दोबारा अध्यक्ष बनने पर अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भूमि विकास बैंक किसानों, सहकारिता और ग्रामीण विकास को नई मजबूती देगा। वहीं समर्थकों ने इसे संगठन की एकजुटता और विश्वास का प्रतीक बताया।
नामांकन के बाद देवेंद्र बहादुर सिंह ने सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भूमि विकास बैंक को और अधिक पारदर्शी, सशक्त एवं किसान हितैषी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment