👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली जनपद के थाना गुरुबक्शगंज क्षेत्र में न्याय की गुहार लगा रही एक गरीब महिला की आवाज़ आज भी बेअसर है। ग्राम पंचायत बरदर, गांव बनकट निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी देशराज ने गांव के ही कुछ दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता ने 21 अगस्त 2025 को थाना गुरुबक्शगंज में पहली बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने जांच तो दूर, उसकी फरियाद सुनना भी जरूरी नहीं समझा। इसके बाद महिला ने 28 अगस्त 2025 को कप्तान रायबरेली को लिखित शिकायती पत्र दिया और साथ ही IGRS पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई।

न्याय की आस में बार-बार थाने के चक्कर काट रही पीड़िता ने 3 सितंबर 2025 को दोबारा गुरुबक्शगंज थाने में मारपीट की रिपोर्ट दी। इस बार आरोपित सारंग ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी और यह तक कहा कि “चाहे जितना पैसा बर्बाद हो जाए, हम दुश्मनों को चुन-चुनकर मारेंगे।”

ग्रामीणों का आरोप है कि थाना गुरुबक्शगंज में गरीबों की फरियाद को दबा दिया जाता है, जबकि दबंगों और अमीरों को संरक्षण मिलता है। यही वजह है कि क्षेत्र में अन्याय और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

अब सवाल यह है कि –
👉 गरीब महिला को न्याय कब मिलेगा?
👉 क्या थाना गुरुबक्शगंज दबंगों का अड्डा बन चुका है?
👉 क्या पुलिस प्रशासन केवल पैसों के दम पर ही काम करता है?

समाज तक लगातार इस मुद्दे को उठाता रहेगा और तब तक आवाज़ बुलंद करेगा जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता।

✍️ संपादक – विजय प्रताप सिंह
🌐 www.samajtak.com
📞 मोबाइल: 7985372828 | ☎️ लैंडलाइन: 0535-2988112

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment